नशे के गिरोह के सरगना के खिलाफ राँची पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई:- धंधेबाजों में राँची पुलिस का खौफ
राँची पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध जारी अभियान के कड़ी के रूप में आज उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विधानसभा थाना क्षेत्र में कुल 900 पुड़िया ब्राउन सुगर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 100 पुड़िया ब्राउन सुगर (कुल 1000 पुड़िया) राँची पुलिस ने जप्त किया है। साथ ही ईटकी थाना क्षेत्र में 1500 बोतल नशे के काम में आने वाला कफ सिरप जप्त किया है। एक साथ 1000 पुड़िया ब्राउन सुगर पहली बार राँची में जप्त किया गया है।
- दिनांक-24.06.2024 को समय करीब 19:40 बजे वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विधानसभा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नयासराय कल्लु मैदान के पास शिशुपाल लोहरा एवं उसके परिवार के द्वारा ब्राउन सुगर की खरीद-ब्रिकी की जाती है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हटिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया एवं समय करीब 20:15 बजे नया सराय स्थित शिशुपाल लोहरा के घर पहुँचकर घेराबंदी किया गया। तभी दो महिला एवं एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल एवं महिला आरक्षी के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ाये गये व्यक्तियों से नामपता पूछने पर अपना नाम कमशः 1. शिशुपाल लोहरा, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-छोटन लोहरा, 2. आरती देवी, उम्र करीब 25 वर्ष, पति- शिशुपाल लोहरा एवं 3. करमी देवी, उम्र करीब 52 वर्ष, पति छोटन लोहरा सभी साकिन-नयासराय, थाना बिधानसभा, जिला-राँची बताये एवं विधिवत घर की तलाशी लेने पर घर के उपर वाले कमरे में रखे पुराने कुलर में एक काला प्लास्टिक में लपेट कर छुपाकर रखा कागज के छोटे-छोटे 900 पुड़िया बरामद किया गया।
इस संबंध में विधानसभा थाना काण्ड सं0-30/24 दिनांक-25.06.2024 दर्ज किया गया। 2. दिनांक- 24.06.2024 को गुप्त सूचना के आधार पर कडरु बोखाबाड़ी बगीचा टोली के समाने अवैध रुप से ब्राउन शुगर, अन्य नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापामारी दल के साथ पुलिस उपाधीक्षक, हटिया श्री प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बगीचा टोली के पास छापामारी किया। छापामारी के क्रम में दो अभियुक्त को पुलिस बल के द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये दोनों व्यक्ति के पास से मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) के कुल 100 पुड़ीया, जिसका कुल वजन 9.56 ग्राम ब्राउन शुगर को बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा पकड़ाये दोनों व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ करने पर ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने की बात स्वीकार किये है। पूछताछ में पकड़ाये अभियुक्त ने बताया कि ये करीब दो वर्षो से इस धंधे में लगे हुए है। एक वर्ष पहले हमलोग खुलेआम कडरु टी०ओ०पी० के आगे वाले मैदान में, पुन्दाग में श्मषान के पास वाले मैदान में, हरमू मुक्तिधाम के पास नदी के बगल में खुलेआम बेचते थे। ब्राउन सुगर बेचने वाले अन्य लोग भी पहले रांची के अनेक क्षेत्रों में आराम से बेचते थे लेकिन पिछले 8-9 महीने में पुलिस काफी छापेमारी कर रही ही है, जिसके डर से बेचने वाले और खरीदने वाले लोगो को काफी कठिनाई हो रही है और कई ड्रग्स बेचने वाले जेल जाने के डर से ये धंधा छोड़ते जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त – मो० अताउल्ला अंसारी उर्फ अतुल उम्र करीब 25 वर्ष, पिता सिद्दीक अंसारी, पता कडरु बगीचा टोली, थाना अरगोड़ा, जिला राँची एवं समीम अंसारी उर्फ ढेले अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व० शुभान अंसारी, पता कडरु बगीचा टोली, थाना अरगोड़ा जिला राँची ।
जप्त सामान का विवरण
कुल 100 पुडिया ब्राउन शुगर
एक स्मार्ट फोन
एक कीपैड फोन
- ईटकी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर राँची पुलिस ने 1500 बोतल नशे के रूप में उपयोग में आने वाले Ornex Cough Syrup जप्त किया है जो एक निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल भवन के लेबर शेड से बरामद किया गया है एवं 3 व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं।
इस प्रकार राँची पुलिस ने आज नशे के कुल आठ सौदागरों को गिरफ्तार किया है