Google search engine
Homeराज्य-शहरतीन दिन से लापता युवक का शव मिला (पूरा पढ़े)

तीन दिन से लापता युवक का शव मिला (पूरा पढ़े)

रांची के बरियातू इलाके में रांची नर्सिंग होम के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान हो गई है। यह शव राजधानी के सदर इलाके से 3 दिन पहले लापता आलोक कुमार उर्फ कान्हा का है। आलोक होली के एक दिन पहले से ही घर से लापता था। घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे।

आलोक का शव रांची के सदर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के पास मिला। शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह शव से दुर्गंध आ रही थी, तब लोगों को पता चला कि किसी की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। आलोक का शव देखकर ऐसा लगा रहा है कि उसकी मौत तीन दिन पहले ही हो गयी होगी। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular