Google search engine
HomeBlogडुमरी विधायक जयराम महतो पर सरकारी काम में बाधा का मामला हुआ...

डुमरी विधायक जयराम महतो पर सरकारी काम में बाधा का मामला हुआ दर्ज बोकारो के चंद्रपुरा थाने में

सेवा मे

थाना प्रभारी होदय, चन्द्रपुरा थाना, बोकारो ।

:- विषय

आवास सं० डी/02, सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली ढोरी को डुमरी विधायक जंयराम महतो एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा रंगदारी पूर्वक अवैध रूप से कब्जा करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा क्वार्टर में रखे गए समान का चोरी करने के संबंध में ।

महाशय,

निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं सुरेश कुमार सिंह उम्र 58 वर्ष पिता स्व० गुप्तेश्वर प्रस द सिंह सा०- बडकी खराउ थाना सहार, जिला भोजपुर, बिहार का रहने वाला हूँ। मैं वर्तमान में सी०सी०एल० ढोरी में सुरक्षा पदाधिकारी ढोरी क्षेत्र, फुसरो बोकारो के पद पर कार्यरत हूँ। कल दिनांवे 25.12.2024 को समय लगभग 17.30 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि मकोली स्थित डी/02 क्वार्टर में कुछ अज्ञात लोग जाकर हल्ला गुल्ला कर रहें हैं और जो उसमें पूर्व से रह रहें हैं, उन प्रशिक्षु पदाधिकारियों का समान हटा रहें हैं एवं बाहर में काफी भीड भाड कर हल्ला कर रहें हैं तथा इन प्रदाधिकारी को आवास से जबरदस्ती भगा रहें है। इसकी सूचना पर मैनें सीसीएल 1. शीलचंद (सुरक्षा पदाधिकारी) 2. कृपाल सिंह (प्रधान सुरक्षा प्रहरी), 3. अनाम वारिश (प्रधान सुरक्षा प्रहरी) 4. मानिक दिगार (वरीय सुरक्षा प्रहरी) एवं 5. जितेन्द्र कुमार रजक (झारखण्ड होमगार्ड) तथा सीआईएसएफ के इस्पेक्टर ए०के० सिंह साथ में सशस्त्र बल वहां पर जाकर डी/02 क्वार्टर मे देखने का निर्देश दिया जिसपर वे सभी सुरक्षाकर्मी डी/02 कुगर्टर में गए तो देखे कि 25-30 अज्ञात लडका क्वार्टर के अन्दर घुसा हुआ है तथा हल्ला गुल्ला कर रहा है एवं क्वार्टर में रह रहे प्रशिक्षु पदाधिकारी श्री विनय वमा, श्री राहुल राज, श्रीं प्रदुमन कुमार सभी प्रशिक्षु (खनन), ढोरी (खास) वहां पर उपस्थित थे जो काफी भयभीत एवं परेशान थे बार-बार इन अज्ञात लडकों से बचाने का अनुरोध कर रहें थे। बातचीत के क्रम में इन लोगों से पता चला कि यह सभी लडका JLKM पर्टी का कार्यकर्ता है तथा माननीय विधायक डुमरी श्री जयराम कुमार महतो के आदेश पर यहां आकर क्वार्टर सं० डी/02 में झंझट कर रहा है। इस सूचना पर मैने स्थानीय पुलिस तथा सीसीएल प्रबंधक को सूचना दिया। जिस पर मकोली ओ०पी० प्रभारी स०अ०नि० संजय कुमार रिंह साथ उपलब्ध बल मकोली से डी/02 क्वार्टर में गए तथा उन लडकों को काफी समझाए बुझाए एवं अनुरोध किए लेकिन वह सभी लडका कुछ भी मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी बीच 1. चन्द्रपुरा थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमन कुमार, 2. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार पासवान चन्द्रपुरा थाना 3. ‘बावाडीह थाना प्रभारी, पु०अ०नि० अमित सोनी 4. गांधीनगर थाना ओ०पी० प्रभारी, पु०अ०नि० पिन्टु महथा, 5. बोकारो झरिया ओ०पी० प्रभारी पु०अ०नि० श्रीनिवास कुमार सिंह भी पहुंच गए इन लोगों के द्वारा भी हल्ला. गुल्ला एवं हुरदंग कर रहे लडको को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन वे सभी लडके मानने को तैयार नही थे तथा सभी से बतमीजी कर रहे थे इसी क्रम में 1. बेरमो थाना प्रभारी पु०नि० रोहित कुमार 2. बेरगो अंचल निरीक्षक, पु०नि० नवल किशोर सिंह 3. बेरमो महिला थाना प्रभारी, पु०अ०नि० सुमैन कुमारी ‘सभो दल-बल के साथ वहां पहुंचे तथा मैं सुरेश कुमार सिंह भी डी/02 क्वार्टर में पहुंचा तथा झगडा झनइट पर उतारू सभी लडको को समझाने बुझाने का प्रयास किया एवं क्वार्टर से बहार जाने का अनुरोध कि ॥ लेकिन हमलोगों का अनुरोध भी उनलोगों ने ठुकरा दिया एवं बतमीजी करते हुए हल्ला गुल्ला करने हो तथा बीच बीच में गाली-गलौज कर रहें थे। इसकी सूचना मैने पुनः सी०सी०एल० प्रबंधन को दिया ता उनके द्वारा वारीय पदाधिकरी को सूचित किया गया। जिस पर प्रखड कार्यालय, बेरमो से मजिस्टेट के र प मे मिथलेश कुमार पाण्डेय, पचायती राज पदाधिकारी बेरमो आए। पुनः हमलोगों के द्वारा डी/02 क्वार मे घुसे लडको को समझाने बुझाने एवं पूर्व से आवंटित आवासित क्वार्टर को खाली कराने का अनुरेश्वकिया और बताया गया कि आपलोग का यह कार्य सरकारी कार्य में बाधा डाल रहा है। आप सीसीएन का पदाधिकारी, सीआईएसएफ का पदाधिकारी, पुलिस प्रसाशन तथा स्थानीय मजिस्टेट कें. क्तार्य में बाधा डाल रहें है के काम में बाधा डाल रहे है। इस बात पर वे सभी लडके गाली-गलौज करने लगे एवं बदमीजी करने लगे इस घटना के क्रम में हमलोगों ने पुछताछ किया तो पता चला कि इस डी/02 क्वार्टर में जबरदस्ती घुसकर हल्ला कर रहे एवं सरकारी कर्मचारियों से बदतमीजी एवं सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे लडकों का नाम 1. विनोद चौहान पिता महेन्द्र चौहान 2. राहुल पासवान पिता सुरेश पासवान दोनों नीचे धौड़ा मकोली, 3. संजीत कुमार पिता कृष्णा मिस्त्री 4. नितेश कुमार मिश्रा रर्फ मुस्कान मिश्रा पिता अजय मिश्रा दोनों सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली, चारों थाना चन्द्रपुरा, 5. तिंलक महतो पिता नामालूम ग्राम चपरी थाना नावाडीह 6. संदीप महतो (डुमरी) एवं अन्य 30-40 अज्ञात लोग हैं। हमलोगों के द्वारा कई बार उपद्रव कर रहे लडकों को समझाने बुझाने एवं क्वार्टर खाली करने का अनुरोध किए लेकिन वे लोग नही माने एवं हमलोगों से बद्तमीजी करता रहा एवं सरकारी कार्य में बाधो डालता रहा । रात के करीब 02:00 बजे उन उपद्रवी लडकों के सहयोग में माननीय विधायक श्री जयराम कुमारी महतो जी भी D/02 क्वार्टर में आ गये तथा उन उपद्रवी लड़को का सहयोग करते हुए हल्ला-गुल्ला करने लगे एवं बद्तमीजी करने में सहयोग करने लगे तथा खुद भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बदतमीजी करने लगे एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। हमलोगों के द्वारा उपस्थित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घटना के बारे में काफी विनम्रतापूर्वक विधायक जी को बताया गया तथा इस क्वार्टर में अवैध रूप से घुसे लड़कों को निकलने हेतु अनुरोध किया गया । इस पर विधायक जी आग बबूला हो गये तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे त्तथा मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मियों को ही औकात नें लाने की बात बोलने लगे जिस पर मजिस्ट्रेट के द्वारा इन्स भीड़ को नजायज भीड़ (मजमा) घोषित किया गया तथा पुलिस को क्वार्टर में घुसे उपद्रवियों को खाली करने का निर्देश दिया गया लेकिन विधायक एवं उने समर्थक पुलिस से ही झंझट करने लगे एवं कोई भी उपद्रवी विधायक के सह पर क्वार्टर से नहीं निकला। पुलिस के द्वारा बल का प्रयोग नहीं किया गया । अगर बल का प्रयोग किया गया होता तो स्थिति हिंसापूर्ण हो सकती थी। उस भीड़ में कई लड़के शराब के नशे में थे तथा रंगदारीपूर्वक बात कर रहे थे ।

अतः श्रीमान् से अनुरोध है कि 1. विनोद चौहान पिता महेन्द्र चौहान, 2. राहुलं पासवान पिता सुरेश पासवान दोनों नीचे धौड़ा, मकोली, 3. संजीत कुमार पिता कृष्णा मिस्त्री 4. नितेश कुमार मिश्रा उर्फ मुस्कान मिश्रा पिता अजय मिश्रा, दोनों सेन्ट्रल कॉलोनी मकोली, चारों थाना चन्द्रपुरा, 5. तिलक महतो पिता नामालूम ग्राम चपरी थाना नावाडीह 6. संदीप महतो (डुमरी) 7. डुमरी-33 विधायक श्री जयराम कुमार महतो एवं अन्य 30-40 अज्ञात लोगों के द्वारः मकोली स्थित सी०सी०एल० आवंटित एवं आवासित D/02 क्वार्टर में घुसने प्रशिक्षुओं का सामान गायब करने सरकारी कार्य में बाधा डालने उपस्थित मजिस्ट्रेट, पुलिस, सी०आई०एस०एफ० कर्मी, सी०सी०एल० कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने, एवं गाली-गलौज करने के आरोप में विधि सम्मत कार्रवाई करने की कृपा करें ।

आपका विश्वासी

सुरेश कुमार सिंह सुरक्षा पदाधिकारी,

ढोरी क्षेत्र, बोकारो ।

RELATED ARTICLES

Most Popular