जमीन विवाद में रंगदारी एवं हत्या की घटना को अंजाम देने से पूर्व गिरोह का पर्दाफाश अपराधकर्मी पुलिस की गिरफ्त में,
दिनांक 27.12.24 को नामकुम(खरसीदा ओ०पी०) में आवेदक जितवा उरांव के द्वारा ढाई एकड़ जमीन को लेकर दिनांक 23.12.24 की रात्रि में 1. रतन उरांव 2.गोबर्धन 3.अमर मुंडा अन्य तीन-चार लोगों के द्वारा जमीन को अपने नाम से रजिस्ट्री कर देने अथवा 20 लाख रुपया रंगदारी देने अन्यथा जान से मार कर जंगल में फेंक देने की लिखित शिकायत पर रांची पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की घटना को अंजाम देने की योजना में शामिल अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु उसके छिपे होने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।जमीन विवाद में रंगदारी एवं हत्या की घटना को अंजाम देने से पूर्व गिरोह का पर्दाफाश, अपराधकर्मी पुलिस की गिरफ्त में,
दिनांक-27.12.2024 को आवेदक जितवा उरॉव पे० मंगरा कच्छप सा० तेतरी डहुटोली पो० तेतरी थाना नामकुम (खरसीदाग ओ०पी०) जिला रॉची के द्वारा लगभग ढाई एकड़ जमीन को लेकर दि0-23.12.24 की रात्रि में 1. रतन उरॉव, 2. गोवर्धन 3. अमर मुण्डा एवं अन्य तीन-चार लोगों के द्वारा जमीन को अपने नाम से रजिस्ट्री कर देने अथवा रंगदारी स्वरूप 20 लाख रूपये देने अन्यथा जान से मारकर जंगल में फेक देने संबंधी नामकुम (खरसीदाग ओ०पी०) में लिखित शिकायत की गयी। ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग के द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए नामकुम (खरसीदाग) ओ०पी० कांड सं0-493/24, दि0-27.12.24, धारा-308(3)/308(4)/338/336(3)/340 (2)/61 (2) भा०न्या० सं० दर्ज कर वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा इस संबंध में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें नामकुम (खरसीदाग ओ०पी०) के पदाधिकारी एवं खरसीदाग ओ०पी० के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी की हत्या किये जाने की योजना में शामिल तीन प्राथमिकी एवं तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को पकड़ कर उनका संस्वीकृति बयान अंकित किया गया है, जिसमें उनके द्वारा वादी की जमीन को कब्जा करने के उद्देश्य से दि०-23.12.24 की रात्रि में वादी के घर पर जाकर धमकी देने, रंगदारी मांगने एवं जमीन अथवा पैसा नहीं देने पर जान से मारकर फेक देने की धमकी दिये जाने की बात स्वीकार की गयी, साथ हीं यह भी बताया गया कि रतन उरॉव एवं वादी के बीच वर्ष 2020 से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। रतन उरॉव के द्वारा वादी की जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर रतन उरॉव के द्वारा हत्या की योजना बनायी गयी, जिसके लिये रतन उरॉव के द्वारा गोवर्धन को तीन लाख रूपये की सुपारी की बात तय कर 50 हजार रूपये अग्रिम के तौर पर दिया गया। तत्पश्चात गोवर्धन के द्वारा अपने दोस्त बिन्देश्वर सिंह, अमर मुण्डा, मधवा महतो, मुन्ना उरॉव एवं एक अन्य अपराधी के साथ मिल कर सतरंजी बाजार, तुपुदाना में वादी की हत्या की योजना बनाया गया। इसी दौरान अमर मुण्डा के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने के लिये हथियार एवं गोली की खरीदादारी की गयी। वादी के द्वारा फिरौती की रकम देने हेतु कुछ समय की मांग किये जाने पर उन्हें समय देकर छोड़ देने की बात स्वीकार करते हुए नववर्ष में वादी की हत्या करने की योजना बनायी गयी। इसी बीच वादी को भनक लगने पर उनके द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी कर छः अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वादी की हत्या किये जाने की घटना को घटित होने से बचा लिया गया तथा अभियुक्तों की योजना को विफल कर दिया गया। हत्या की घटना को अंजाम देने की योजना में शामिल अन्य अभियुक्तों को चिह्नित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु उसके छिपे होने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
- रतन उरॉव पे० चम्पा उरॉव सा० तेतरी डहुटोली खरसीदाग ओ०पी० थाना नामकुम जिला रॉची
- अमर मुण्डा उर्फ काण्डे मुण्डा पे० जागरण मुण्डा सा० टोनको थाना एयरपोर्ट जिला रॉची
- गोवर्धन महतो पे० सुन्दर महतो सा० ईरूद थाना+जिला खूँटी (झारखण्ड),
- मधवा महतो पे० सहदेव महतो सा० लोहागढा लोदमा थाना कर्रा जिला खूँटी
- मुन्ना उरॉव पे० झरिया उरॉव सा० गढखटंगा पो हटिया खरसीदाग ओ०पी० थाना नामकुम जिला रॉची,
- बिन्देश्वर सिंह पे० राम लखन सिंह सा० सहेदा थाना धुर्वा (तुपुदाना ओ०पी०) जिला रॉची
बरामद सामान का विवरण-
- की-पैड मोबाईल- 04 अदद्,
छापामारी दल के सदस्यों का नामः –
खरसीदाग सशस्त्र बल
श्री अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची,
श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रॉची,
श्री ब्रह्मदेव प्रसाद, पु०नि० सह थाना प्रभारी, नामकुम थाना, रॉची,
पु०अ०नि० दुलाल महतो, प्रभारी तुपुदाना ओ०पी०,
पु०अ०नि० भवेश कुमार, ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग, ओ०पी०, रॉची,
पु०अ०नि० नितीश कुमार, खरसीदाग ओ०पी०, रॉची,
पु०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, खरसीदाग ओ०पी०, रॉची,



