चान्हों थाना क्षेत्र से अवैध देशी रिवाल्वर एवं चोरी की बाईक के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
दिनांक-30.12.2024 को समय करीब 16:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि चान्हों थाना अन्तर्गत ग्राम झिबरी मोड़ के पास कुछ नवयुवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घुम रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रॉची से प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए अविलम्ब छापामारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। उक्त आलोक में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी द्वारा थाना प्रभारी, चान्हों के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें स०अ०नि० संजय कुमार सिंह एवं थाना सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया। छापामारी दल द्वारा ग्राम झिबरी मोड़ पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में एक नवयुवक अब्बास आलम उम्र करीब 30 वर्ष पे० नजमुद्दीन उर्फ वितना पवरिया, सा०-पंडरा, थाना कुड्डु, जिला लोहरदगा को पुलिस बल को देखकर भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा उनकी विधिवत तलाशी ली गई, तो उसके कमर में पीछे तरफ छुपाकर खोसकर रखा हुआ एक अवैध छः चक्रिय रिवाल्वर बरामद किया गया। साथ हीं इनके द्वारा प्रयुक्त टी०भी०एस० मोटरसाकिल भी बरामद कर जप्त किया गया। छापामारी के दौरान अंधेरे एवं झाड़ी का लाभ उठाकर एक नवयुवक भागने में सफल रहा, जिसे पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त अवैध हथियार एवं चोरी के मोटरसाईकिल बरामदगी के आधार पर चान्हो थाना कांड सं0-167/24, दिनांक: 30.12.24, धारा-317 (5) भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधी अब्बास आलम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार अपराधी का नामः-
- अब्बास आलम उम्र करीब 30 वर्ष पे० नजमुद्दीन उर्फ बितना पवरिया, सा०-पंडरा, थाना कुड्डु, जिला लोहरदगा
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीः-
- पु०अ०नि० चन्दन कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी चान्हों)
- स०अ०नि संजय कुमार सिंह
- हव0-245 विरेन्द्र पाल,
- आ0-2317 जगदीश राम,
- आ0 1844 लाल बादुर शास्त्री,
- आ0-3798 विजय भगत एंव
- आ0 1953 बनारसी महतो
बरामद सामानो की विवरणीः-
- एक देशी छः चक्रिय रिवाल्वर
- एक टी०वी०एस० कम्पनी का मोटरसाइकिल रजि०- JH02AM-5157



