दिनांक-19.06.2024 को प्रातः डायल 112 के द्वारा सूचना दी गई कि ओरमांझी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम- आनंदी, नयाटोली में नाबालिग लड़की जख्मी अवस्था में पडी है। प्राप्त सूचना के सत्यापन के क्रम मे महिला पुलिस पदाधिकारी एंव पुलिस कर्मियों के साथ पहुँचकर जख्मी नाबालिग लडकी को ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिस्का, ओरमांझी ले जाया गया। वहाँ के चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु रिम्स अस्पताल, राँची रेफर किया गया। जिसे पुलिस के द्वारा ईलाज हेतु रिम्स राँची ले जाया गया। इसके बाद इसके परिवार के बारे में पता लगाने में करीब पाँच घंटे का समय लगा तत्पश्चात उसकी माँ अनिता देवी को पुलिस के द्वारा रिम्स राँची लाया गया और उनका फर्दबयान महिला थाना के पु०अ०नि० सरोज बिरूआ के द्वारा दर्ज किया गया। जिसमें पीडिता ने अपना उम्र करीब 15 वर्ष पिता- स्व० कुंदन ठाकुर सा०- केन्दुवाटोली पाल के घर में किरायेदार, थाना- बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी०, जिला-राँची बतायी। फर्दबयान के आधार पर ओरमांझी थाना कांड सं0- 82/24, दिनांक- 19.06.2024, धारा 366 (A)/376(D) (A) भा०द०वि० एंव 4/6 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई एंव त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
उपरोक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा श्री रणवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, के नेतृत्य में एक एस०आई०टीम का गठन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के कुशल नेतृत्व में कठिन परिस्थितियों एंव गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए उक्त टीम के द्वारा करीब एक सप्ताह तक गहन अनुसंधान एंव छापामारी की गयी तथा लाभदायक सूत्र प्राप्त होने पर इस कांड में दो अप्राथमिकी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिग लडकी के अपहरण एंव बलात्कार में प्रयोग किये गये सफेद रंग का स्वीफ्ट डिजायर कार तथा अभियुक्तों का कपडा, अभियुक्त सुबोध कुमार जयसवाल का आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस जप्त किया गया, दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो ने इस अपहरण एंव सामूहिक बलात्कार की घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एंव पता
- सुबोध कुमार जयसवाल उम्र 47 वर्ष पिता- स्व० कंमलेश्वरी प्रसाद सा०- हरचंडा ब्लॉक चौक, थाना-ओरमांझी जिला-राँची। 2. हीरालाल महतो उम्र-49 वर्ष पिता- जगन महतो सा०- बारीडीह थाना ओरमांझी जिला- राँची
बरामद सामान
. अभि० सुबोध कुमार जयसवाल का स्वीफ्ट डिजायर कार (सफेद रंग) रजि०नं० JH-01BR-8470 1
- अभियुक्त सुबोध कुमार जयसवाल का घटना के समय पहने हुए ब्लु रंग का जिंस एंव बलु रंग का फूलशर्ट।
- अभि० सुबोध कुमार जयसवाल का माईक्रो मैक्स कम्पनी का की-पैड मोबाईल जिसमें एयरटेल का सीम नं0-7050621564 लगा हुआ।
. अभि० सुबोध कुमार जयसवाल के कार से बरामद आधार कार्ड सं०- 4
- अभि० सुबोधकुमार जयसवाल के ड्रायविंग लाईसेंस स०-
- अभि० हीरालाल महतो का घटना के समय पहने हुए फरदार छिंटदार तौलिया एंव काला चेकदार शर्ट।
- अभि० हीरालाल महतो का एक हिरो कम्पनी का की-पैड मोबाईल जिसमें सीम नं0-8862893759 लगा हुआ।
- घटनास्थल पूल के पास शराब पीने में प्रयोग किया गया एक हरा रंग का बोतल।