Google search engine
HomeBlogअपर बाज़ार छेड़खानी करने वाले युवक फ़िरोज़ अली को भेजा गया जेल...

अपर बाज़ार छेड़खानी करने वाले युवक फ़िरोज़ अली को भेजा गया जेल (पूरा पढ़े)

राजकीयकृत श्री शिव नारायम मारवाड़ी बालिका 2 विद्यालय, अपर बाजार रांची की प्रधानाध्यापिका के द्वारा आवेदन दे कर स्कुटी से एक अधेड़ व्यक्ती के द्वारा सोनार गली के आस-पास स्कुल जाने वाली लड़‌कियों के साथ छेड़‌छाड़, गंदी बात तथा गलत तरीके से छुने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ तत्पश्चात उक्त आवेदन पर त्वरित कारवाई करते हुए विरुद्ध अज्ञात अपराधकर्मी के कांड पंजीकृत करते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली महोदय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पु०नि०सह थाना प्रभारी, कोतवाली, पु०नि०सह थाना प्रभारी, लोअर बाजार, पु०नि०सह थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी, अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० मीनकेतन कुमार, पु०अ०नि० अमित कुमार, आरक्षी अविनाश कुमार तथा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे, उक्त गठित छापामारी टीम के द्वारा अनुसंधान में आये तथ्यों, सी.सी.टी.भी फुटेज, एवं तकनिकी सहयोग, से छापामारी कर लोअर बाजार थाना अन्तर्गत चर्च रोड़ से अप्राथमिकी अभियुक्त फिरोज अली उर्फ सुग्गा, उम्र 29 वर्ष, पिता कुर्बान अली, पता- नाला रोड़, हिन्दपीढ़ी, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला राँची को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त का नाम-पताः-

फिरोज अली उर्फ सुग्गा, उम्र 29 वर्ष, पिता कुर्बान अली, पता- नाला रोड़, हिन्दपीढ़ी, थाना-हिन्दपीढ़ी, जिला राँची

RELATED ARTICLES

Most Popular