Google search engine
HomeBlogरांची सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मुक्तिधाम पुल के पास ब्राउन शुगर बेचने वाले...

रांची सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मुक्तिधाम पुल के पास ब्राउन शुगर बेचने वाले तीन गिरफ्तार (पूरा देखे)

दिनांक 12.01.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मुक्तिधाम पुल के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत मुक्तिधाम पुल के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में तीन व्यक्ति नाम कमशः 1. युवराज कुमार सिंह उर्फ छोटा भाई, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता गुड्डु उर्फ राजु सिंह, सा०- किशोरगंज आनंद नगर रोड नंबर 01, पार्षद गली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची, 2. कुन्दन वर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० अनुप वर्मा, सा० आनंद नगर, रोड नंबर 01, थाना सुखदेवनगर जिला राँची तथा 3. सौरभ गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष, पिता देव कुमार, सा०- शिवाजी लेन, नालंद भवन रोड नंबर 5/2 हरमु रोड, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को पकड़ा गया। इस क्रम में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में युवराज कुमार सिंह उर्फ छोटा सिह के पास से बरामद (1) एक सफेद प्लास्टिक मे 6.77 ग्राम ब्राउन शुगर, (2) दाहिने पॉकेट से एक काला रंग का ओप्पो कंपनी का मोबाईल जिसका IMEI NO- 863782053915756 / 863782053915749 एवं पकडाये गये व्यक्ति कुन्दन वर्मा के पास से बरामद (1) एक सफेद प्लास्टिक मे 08 ग्राम ब्राउन शुगर तथा (2) एक बैगनी रंग का ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन मोबाईल जिसका IMEI NO:- 865388073659311 / 865388075639303 तथा पकडाये गये अभियुक्त सौरभ गुप्ता के पास से बरामद (1) 05 पुडिया नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर) जिसका वजन करीब 01.30 ग्राम को विधिवत बरामद किया गया तथा जप्त किये गये पुडिये के संदर्भ मे उपरोक्त तीनो पकडाये गये व्यक्तियों के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुड़िया में नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है तथा उनके द्वारा स्वयं स्वीकार किये गया है कि उपरोक्त ब्राउन शुगर को सासाराम के रहने वाली भाभी जी उर्फ रुबी देवी, पति इन्द्रदेव साह, पता जॉनी बाजार, मोची टोला, थाना नगर (सासाराम) जिला रोहतास, बिहार के पास से लेकर रांची मे विधानगर सुखदेवनगर, करमटोली, हरमु मैदान (अरगोड़ा), जगरनाथपुर, हिनु एव रेलवे स्टेशन आदी क्षेत्र मे बिक्री करने का काम करते है। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काडं संख्या – 22/25, दिनांक- 12.01.2025, धारा- एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985 की धारा 21(b)/22/29 एवं भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 111 (2) (b) के तहत दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

  1. युवराज कुमार सिंह उर्फ छोटा भाई, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता गुड्डु उर्फ राजु सिंह, सा०- किशोरगंज आनंद नगर रोड नंबर 01, पार्षद गली, थाना सुखदेवनगर जिला राँची,
  2. कुन्दन वर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व0 अनुप वर्मा, सा० आनंद नगर, रोड नंबर 01, थाना सुखदेवनगर जिला राँची तथा
  3. सौरभ गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष, पिता देव कुमार, सा०- शिवाजी लेन, नालंद भवन रोड नंबर 5/2 हरमु रोड, थाना सुखदेवनगर जिला राँची

काड में बरामद सामानों की सूची

1) पारदर्शी प्लास्टिक मे नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 15.07 ग्राम।

2) कुल 02 स्मार्टफोन ।

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-

  1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची।
  2. श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  3. उमेश चन्द्र महतो, पु०अ०नि०, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  4. सहाबीर उराँव, पु०अ०नि०, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  5. हवलदार 219 संदीप टोप्पो, सशस्त्र बल, सुखेदवनगर, राँची
  6. आरक्षी 1818 मुन्ना लाल गुप्ता, अगरंक्षक, सुखदेवनगर थाना, राँची
RELATED ARTICLES

Most Popular