दिनांक-17.3.2026 को समय करीब 18:20 बजे रात्रि में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को एक गुप्त सूचना मिला कि जतरा मैदान, पंडरा ओ०पी० हेसल, रॉची में कुछ अपराधियों के द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से मादक पदार्थ की आपूर्ति होने वाला है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, रॉची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर जतरा मैदान, पंडरा ओ०पी० पहुँच कर छिप कर आस पास रेकी करने लगे। इसी बीच रात्रि करीब 20:25 बजे एक युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस टीम के द्वारा भगते उक्त लड़के को घेर कर पकड़ लिया गया और उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) लाल वेदान्त नाथ शाहदेव उम्र करीब 25 वर्ष पे० लाल राकेश नाथ शाहदेव सा०-हाउस न0-703, M2/A इन्द्रपुरी रोड न0-01, थाना-सुखदेवनगर जिला-राँची बताये। इसके बाद विधिवत् तलाशी लेने पर लाल वेदान्त नाथ शाहदेव के पास पैंट के दॉये पॉकेट से एक आसमानी रंग एक लिफाफा पाया गया। जिसे खोलने पर कागज में लपेटा हुआ 1. परदर्शी प्लास्टिक के अन्दर मादक पदार्थ (चरस) वजन 10.92 ग्राम, 2. Cali Honey लिखा हुआ इनहेलर बरामद किया गया। पकड़े गये लाल वेदान्त नाथ शाहदेव से चरस (मादक पदार्थ) के वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
इसके बाद पकड़े गये व्यक्ति से चरस (मादक पदार्थ) के बारे में पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ये मादक पदार्थ (चरस) को स्पीड पोस्ट के माध्यम से गलत नाम पता देकर डाक के माध्यम से मॉगवाते है तथा प्राप्त होने पर रॉची के विभिन्न क्षेत्रों में उँची कीमत पर बेचते है। इसके बाद पकड़े गये लाल वेदान्त नाथ शाहदेव विधिवत् गिर्फतार किया गया। और इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना काण्ड सं0- 89/26, दिनांक-17.3.26 धारा-21 (बी) / 22 एन०डी०पी०एस० एक्ट में दर्ज किया गया है।
गिरफतार अभियुक्त का नाम पताः-
(1) लाल वेदान्त नाथ शाहदेव उम्र करीब 25 वर्ष पे० लाल राकेश नाथ शाहदेव सा०-हाउस न0-703, M2/A इन्द्रपुरी रोड न0-01, थाना-सुखदेवनगर जिला-राँची।
बरामद समानों की सूचीः-
(1) 10.92 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) कीमत करीब 2,00,000/लाख रूपया।
(2) Cali Honey एक एनहेलर।
(3)02 मोबाईल (एन्ड्राईड ओपो मोबाईल एवं आई०फोन 15 प्रो मैक्स)
लाल वेदान्त नाथ शाहदेव का अपराधिक इतिहासः-
(1) कोटला मुबारक थाना काण्ड सं0-171/22, धारा-20/19 एन०डी०पी०एस० एक्ट एवं 21 भा०द०वि० ।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः-
- प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली, रॉची।
- पु०अ०नि० फैज रब्बानी, पंडरा ओ०पी० प्रभारी।
- पु०अ०नि० सहावीर उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
- पु०अ०नि० बंजरग टोप्पो, सुखदेवनगर थाना
- पु०अ०नि० चन्दन कुमार पाण्डेय, पंडरा ओ०पी० ।
- एवं अन्य सशस्त्र बल।



