भव्य दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर समिति को दिया उचित मार्गदर्शन, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
रांची। श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक एवं झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने आज जिला स्कूल प्रांगण में पहुंचकर दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भव्य एवं सुव्यवस्थित पूजा आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी जी एवं महासचिव श्री कुणाल अजमानी जी , बादल सिंह के नेतृत्व में समिति की ओर से माननीय मंत्री जी का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही, उन्हें पूजा पंडाल के निर्माण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं एवं आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पूजा की तैयारियों एवं समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर माननीय मंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए समिति को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर समिति की ओर से अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी जी, महासचिव श्री कुणाल अजमानी जी,कोषाध्यक्ष प्रकाश ढेलिया , सुनील जायसवाल ,प्रमोद शाश्वत ,मुकेश अग्रवाल, श्री बादल सिंह, डॉ. दिलीप सोनी श्री भाविन राठौर, श्री महेश सोनी ,सोनू भरद्वाज , प्रथम भला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति, रांची



