प्रसंग- अरगोडा थाना कांड सं0-224/2026, दिनांक-23.08.2026, धारा 308 (4)/308(5)/351(2)/352 BNS
सारांश- कांड का साराँश यह है कि वादी डॉ० दुर्गा चरण सिन्हा, उम्र-68 बर्ष, पिता स्व० देवीचराण सिन्हा, पता- 390/बी०, अशोक नगर रोड नं0-4, थाना-अरगोडा, जिला-रॉची के लिखित आवेदन के आधार पर इनसे पॉच करोड रुपये की रंगदारी मांगने एवं जान मारने की धमकी मोबाईल नं0-9199404559 के उपयोगकर्ता के द्वारा 29 जुलाई से लगातार दिया जा रहा था, जिस संदर्भ में अरगोडा थाना कांड सं0- 224/2026, दिनांक-23.08.2026, धारा- 308 (4)/308(5)/351(2)/352 BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रॉची एंव पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशानुसार अनुसंधान के कम में अनुसंधानकर्ता के द्वारा घटना संलिप्त मोबाईल नं0-9199404559 के उपयोगकर्ता / अभियुक्त दिपक कुमार दास, उम्र-46 बर्ष, पिता-स्व० पवित्र चन्द्र दास, पता-न्यू बस स्टेंड साईडिंग, थाना जिला-लोहरदगा, वर्तमान पता-आई०टी०आई० रोड, बस स्टेंड के पास, पानी टंकी के नजदीक किरायेदार के रुप में, थाना-सुखदेव नगर, जिला-रॉची को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एंव पता-
- दिपक कुमार दास, उम्र-46 बर्ष, पिता स्व० पवित्र चन्द्र दास, पता-न्यू बस स्टेंड साईडिंग, थाना+जिला-लोहरदगा, वर्तमान पता-आई०टी०आई० रोड, बस स्टेंड के पास, किरायेदार के रुप में, पानी टंकी के नजदीक, थाना-सुखदेव नगर, जिला-रॉची।
बरामद समान की विवरणी-
- रंगदारी मांगने में उपयोग किये गये मोबाईल नं0-9199404559 का सीम
छापामारी टीम-
- वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया।
2 पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोडा, सतीश कुमार गोराई।
- पु०अ०नि० सत्यम कुमार, अरगोडा थाना।
- सशस्त्र बल।



