Google search engine
HomeBlogपलामू प्रचंड गर्मी बढ़ा है तो हम बच्चों को घर घर जाकर...

पलामू प्रचंड गर्मी बढ़ा है तो हम बच्चों को घर घर जाकर पढ़ाएंगे, शुरू भी हो गया है (पूरा पढ़े)

प्रचंड गर्मी बढ़ा है तो हम बच्चों को घर घर जाकर पढ़ाएंगे, शुरू भी हो गया है : कमलेश सिंह

हम शिक्षा के साथ संस्कार देते हैं, यही लक्ष्य विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी का है। ग्रामीण क्षेत्रो में बेहतर सुविधा देने के लिए ही स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित होकर विद्यालय की स्थापना की गई है। बताते चले कि वर्तमान में स्थानीय स्तर में विद्यालय को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसका मुख्य कारण है विद्यालय की बेहतर शिक्षा व्यवस्था और इसके अनुशासन । विद्यालय प्रबंधन ने सरकारी और प्रचंड गर्मी को देखते हुए निर्णय लिया कि छात्रों को घर घर जाकर पढ़ाएंगे ताकि उनका रुचि शिक्षा के प्रति बना रहे। इसी कड़ी में विद्यालय के शिक्षक देल्हा, ओरिया, राजोगाडी, दुगिला, कुन्दरी, फुलांग, रामसागर, सहित अन्य स्थानों के छात्रों को पढ़ना शुरू भी कर दिया है। अभिभावकों का माने तो इस व्यवस्था को देखते हुए अपनी प्रसन्नता विद्यालय के प्रति प्रकट करते नही थक रहें।
विवेकानंद विद्या मंदिर कुन्दरी में अध्ययन करने वाले छात्रों को निःशुल्क कॉपी,किताब, बैग, ड्रेस,स्मार्ट क्लास इत्यादि उपलब्ध है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकगण का परिश्रम सफल होता दिखने लगा है। प्रबंधन शिक्षा, सुरक्षा और व्यवस्था सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए कार्य करेगी।https://youtube.com/shorts/NsRmvQGJ3BQ?si=JgVLoXSKlJ1acL3Z

RELATED ARTICLES

Most Popular