दिनांक-30.12.2024 को आर्शीवाद आटा के मैनेजर बैंक में पैसा जमा करने के दौरान ओ०टी०सी० ग्राउण्ड के पास मैनेजर सुमित गुप्ता से हथियार के बल पर 13 लाख रूपया लूट किया गया था। और लूटपाट होते देख बगल में खड़ा स्टार होटल के मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसके उपर फायरिंग कर जख्मी कर दिया गया। जो वर्तमान में मेडिका में ईलाजरत है।
इस घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा काण्ड के उद्भेदन एवं अज्ञात अपराधियों का गिरफ्तार हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक SIT टीम के गठन किया गया था। इसके बाद टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहराई से अनुसंधान करने पर एक अपराधी को फोटो के आधार पर पहचान किया गया। इसके बाद सी०सी०टी०वी० फूटेज के आधार पर बाकी अपराधियों का भी पहचान कर लिया गया। इसके बाद दिनांक-04.01.2025 को सूचना मिला की आर्शीवाद आटा के मैनेजर से लूटपाट और फायरिंग करने वाले अपराधी रिंगरोड से पिस्का मोड़ की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर ईटकी रोड दिपाटोली मोड़ के पास चेंकिग लगाया गया। इस पर एक होण्डा साईन बाईक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक अपनी मोटर साईकिल को रोकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर तीनों को घेर का पकड़ लिया गया।
इसके बाद सभी से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. राजेश श्रीवास्तव, उर्फ राजेश सिंह पे० अर्जुन सिंह सा०-सी०सी०एल० कॉलोनी रामगढ़, 2. चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा पे० गोविन्द प्रसाद सिन्हा सा०-गोकूल धाम, कमड़े, रातू, 3. प्रकाश साव पे० स्व० छोटु साव सा०-शिव दुर्गा मंदिर लेन, मधुकम, रातू रोड, थाना-सुखदेवनगर बताया। सभी का तलाशी लेने पर चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा के पास एक देशी पिस्टल जिस पर पाँच जिन्दा गोली लोडेड पाया गया। इसके बाद राजेश श्रीवास्तव के पास से एक 12 बोर का देशी कट्टा और चार जिन्दा गोली बरामद किया गया । इन सभी से पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि दिनांक 30.12.24 को अर्शीवाद आटा का मैनेजर से 13 लाख रूपया का लूट और फायरिंग का घटना इनके द्वारा ही किया गया था। इसके बाद सभी ने बताया कि इस घटना का मुख्य सरगाना चन्द्रशेखर प्रसाद के द्वारा योजना बनाया गया था। क्योकि चन्द्रशेखर पूर्व में आर्शीवाद आटा दुकान में काम भी करता था। इसलिए उसे पता था कि 2-3 दिन के बाद बैंक में पैसा जमा होता है। और सोमवार को ज्यादा पैसा जमा होता है। इसलिए ये लोग सोमवार को पैसा लूटने का योजना बनाये और रेकी किये। इसे पूर्व सोमवार (23. 12.24) को लूटने का योजना बनाया था और सभी लोग आर्शीवाद आटा गोदाम के पास आ गये थे, परन्तु उस दिन ये लोग लूट को अंजाम नहीं दे सका। इसके बाद फिर से अगला सोमवार को (30.12.24) को लोगों के द्वारा योजना अनुसार आर्शीवाद आटा के मैनेजर जब गोदाम से 12:30 बजे करीब पैसा जमा करने के लिए आई०सी०आई०सी० बैंक ओ०टी०सी० ग्राउण्ड के पास पहुँचे तो पीछे से चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा और राजेश श्रीवास्तव के द्वारा मैनेजर से मारपीट कर पैसा लूटने लगा तो बगल में स्टार होटल के मैनेजर सुमित कुमार के द्वारा लूटपाट को देखकर अपराधियों को पकड़ने लगा । इसपर चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा के द्वारा उनके उपर फायरिंग किया गया। इसके बाद सभी अपराधी ओ०टी०सी० ग्राउण्ड के दाहिने मेयफेयर गली होते हुए झारखंड नर्सरी के पासबाईक को छोड़कर कर काला रंग का स्कॉपियो में बैठ कर आई०टी०आई० बस स्टैण्ड होते हुए रिंग रोड और रिंग रोड से ओरमांझी वृंदावन होटल भाग गये। वहाँ पर खाया पिया और पैसा बॉटवारा कर सभी लोग अपने-अपने घर चला गया। लूटपाट करने के बाद ये लोग स्कॉर्पियों में पुलिस बोर्ड लगा कर भगा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
- राजेश श्रीवास्तव उर्फ राजेश सिंह
पे०-अर्जुन प्रसाद वर्तमान पता-सी०सी०एल० कॉलोनी
नय सराय, रामगढ़, जिला-रामगढ़।
- चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा
पे०-गोबिन्द प्रसाद सिन्हा
सा०-गोकूल धाम कमड़े, थाना-रातू ।
- संतोष कुमार सिंह
पे०-राम नन्दन प्रसाद सिंह
सा०-करम टोली अहीर टोली
थाना-लालपुर, जिला-रॉची।
- कारू सिंह
पे० – स्व० अकेला सिंह
सा०-ईटकी रोड, बाजरा, सर्वेश्वरी नगर,
थाना-पंडरा ओ०पी० ।
- प्रकाश साव
पे०-छोटू साव
सा०-शिव दुर्गा मंदिर लेन, मधुकम, रातू रोड
थाना-सुखदेवनगर
- पूनम देवी पति-ओम प्रकाश साव
सा०-शिव दुर्गा मंदिर लेन, मधुकम, रातू रोड
थाना-सुखदेवनगर
- नीलम देवी उर्फ नीलम कुमारी
पति-प्रकाश साव
सा०-शिव दुर्गा मंदिर लेन, मधुकम, रातू रोड
थाना-सुखदेवनगर
- साधना सिंह उर्फ प्रीति सिन्हा
पति-चन्दशेखर प्रसाद सिन्हा
सा०-गोकूल धाम कमड़े, थाना-रातू ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-
राजेश श्रीवास्तव
- रातू थाना काण्ड सं0-114/14
- लालपुर थाना एस०टी० न0-45/19 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए) 326/35 आर्म्स एक्ट।
- सुखदेवनगर, कोतवाली काण्ड सं0-395/16 धारा-392 भा०द०वि० ।
- टाटानगर एस०टी० न0-57/15
- डोरण्डा एस0टी0-156/17 धारा-395 भा०द०वि० ।
- रातू थाना काण्ड सं0-2/16 धारा-392 भा०द०वि० ।
- रातू थाना काण्ड सं0-170/16 धारा-392/414 भा०द०वि० ।
- सदर थाना काण्ड सं0-142/15 धारा-392 भा०द०वि० ।
- कोतवाली थाना काण्ड सं0-468/12 धारा-25 (1-ए) 326/35 आर्म्स एक्ट।
- रामगढ़ थाना काण्ड सं0-282/09 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए)326/35 आर्म्स
एक्ट ।
- कोतवाली जी०आर०-447/12 धारा-395 भा०द०वि० ।
- रामगढ़ थाना काण्ड सं0-145/12 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए)326/35 आर्म्स
एक्ट।
चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा
- कोतवाली सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-865/10 धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए)326/35 आर्म्स एक्ट।
संतोष कुमार सिंह
- रामगढ़ थाना काण्ड सं0-282/02 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25 (1-ए)326/35 आर्म्स एक्ट।
बरामद सामान की विवरणीः-
- 263000/रूपया
- एक लोडेड देशी पिस्टल 7.65 बोर का साथ में 05 जिन्दा गोली।
- एक 12 बोर का देशी कट्टा साथ में 04 जिन्दा गोली।
- तीन 09 एम०एम० का जिन्दा गोली ।
- काण्ड में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियों गाड़ी
- एक होण्डा साईन मोटर साईकिल
- काण्ड में प्रयुक्त एक ब्लू रंग का अपाची मोटर साईकिल ।
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मी
- श्री प्रकाश सोय पुलिस उपधीक्षक, कोतवाली।
- श्री दूसरू बान सिंह, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक
- श्री आदिकांत महतो थाना प्रभारी कोतवाली।
- श्री मनोज कुमार थाना प्रभारी सुखदेवनगर ।
- श्री मनीष कुमार ओ०पी० प्रभारी पंडरा ।
- श्री कृष्णा कुमार ओ०पी० प्रभारी पुन्दाग ।
- श्री महेश मुण्डा एस०सी० / एस०टी० थाना प्रभारी।
- पु०अ०नि० प्रेम हॉसदा, एस०सी०/एस०टी० थाना।
- पु०अ०नि० नागेश्वर साव, कोतवाली थाना।
- पु०अ०नि० शंकर टोप्पो, पंडरा ओ०पी०।
- पु०अ०नि० सहावीर उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
- पु०अ०नि० रेणुका टुडू, महिला थाना प्रभारी।
- स०अ०नि० फैसल तकनीकी शाखा
- अजमत कुमार तकनीकी शाखा



