दिनांक- 25.02.2026 को अपराह्न करीब 13:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना मिला कि एक व्यक्ति को Dark Web के माध्यम से मादक पदार्थ पार्सल के माध्यम से मांगाये हैं और ओझा मार्केट, हेसल के पास डिलिवर होना है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद छापामारी दल 15:30 बजे ओझा मार्केट के पास पहुँचा और मादक पदार्थ रिसिव करने वाले का इंतजार करने लगा। इसी बीच में एक लाल कपड़ा पहना हुआ स्कूटी सवार एक लड़का आया मादक पदार्थ को रिसिव किया, रिसिव करने के बाद कुछ दूर आगे बढ़ा। इस पर उसको रोका गया तथा नाम-पता पुछा गया। इस पर इन्होंने अपना नाम कुमार अभिषेक बताया। इसके बाद विधिवत तलाशी लिया गया, तो उसके पैन्ट के बॉये पॉकेट से एक सफेद रंग का लिफाफा बरामद हुआ, जिस पर एक टिकट सटा, टिकट पर NEDERLAND INTERNATIONAL लिखा हुआ पाया गया। लिफाफा खोलने पर Belgian greetings कार्ड पाया गया। कार्ड खोलने पर 100 Patch का एक रंग बिरंगा कागज पाया गया। इसके बाद कुमार अभिषेक से पूछताछ करने पर बताया कि लिफाफे के अंदर LSD (Lysergic Acid Diethylamide) नामक मादक पदार्थ है। इसको मैं और अविनाश कुमार के साथ मिलकर Dark Web से Crypto Currency द्वारा Payment कर निदरलैण्ड से डाक के माध्यम से LSD (मादक पदार्थ) मंगाये है। जिसका वजन 12.80 ग्राम, सिल्वर पेपर सहित वजन 02.23 ग्राम तथा LSD का कुल वजन 01.74 ग्राम पाया गया।
इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर (पण्डरा ओ०पी०) कांड सं0-65/2026 दिनांक 25.02.2026 घारा-22 (c) / 27(A)/29 NDPS Act-1985 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
जप्त समान की विवरणी :-
(01) LSD (Lysergic Acid Diethylamide) 02.33 ग्राम। (100 Patch) (बाजार मूल्य करीब
रू0 8,00,000/- आठ लाख रू०)
(02) I Phone 17 Pro.
(03) एक DELL कम्पनी का लैपटॉप।
(04) Aprill कम्पनी का SR-150 स्कूटी – JH01ET-4956.
(05) I Phone 14 plus.
(06) एक ASUS कम्पनी का लैपटॉप ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता-
(01) कुमार अभिषेक (उम्र 20 वर्ष) पिता कल्याण कुमार सिंह, पता- ओझा मार्केट नियर किरण अपार्टमेंट, हेसल थाना पाण्डरा ओ० पी० (सुखदेवनगर)।
(02) अविनाश कुमार मिश्र (उम्र 21 वर्ष) पिता सुबोध कुमार मिश्रा सा०- पुरूषोत्तम भवन, हेसल तालाब देवी मण्डप रोड, थाना- सुखदेवनगर, जिला-राँची।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी :-
(01) सुश्री साक्षी जमुआर परी० पुलिस अधीक्षक (राँची)।
(02) श्री प्रकाश सोय पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची।
(03) सुनिल कुशवाहा पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर।
(04) रवि कुमार सिंह पु०नि० सह थाना प्रभारी, कोतवाली।
(05) पुलिस अवर निरीक्षक फैज रव्वनी थाना प्रभारी, पण्डरा ओ०पी० ।
(06) पु०अ०नि० महेश मुण्डा थाना प्रभारी एस०सी० / एस०टी० थाना प्रभारी, राँची।
(07) पु०अ०नि० बजरंग टोप्पो सुखदेवनगर थाना।
(08) पु०अ०नि० शंकर टोप्पो पण्डरा ओ०पी० ।
(09) पु०अ०नि० अमित कुमार दास, सुखदेवनगर थाना।
(10) स०अ०नि० विनोद सोनी, सुखदेवनगर थाना।
(11) स०अ०नि० साहेब टुडू, पण्डरा ओ०पी० ।



