Google search engine
HomeBlogरांची पुलिस कर रही है काला बिल्ला लगा कर विरोध (पूरा देखे...

रांची पुलिस कर रही है काला बिल्ला लगा कर विरोध (पूरा देखे )

सेवा में,

प्रेस विज्ञप्ति

सभी सम्पादक, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रिानिक मीडिया, झारखण्ड राँची।

मान्यवर,

सादर सूचित करना है कि हाल के समय में माननीय कुछ अधिवक्ताओं के द्वारा अपने अनैतिक बातों को मनवाने हेतु पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी क्रम कुछ दिन पहले डोरण्डा थाना अन्तर्गत घटित घटना जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री मनोज टंडन जी के द्वारा अपने वाहन के बोनट पर एक व्यक्ति को घसीट कर ले जाने की वायरल वीडियो जारी होने तथा आवेदक द्वारा इस संबंध में लिखित सूचना दिये जाने के पश्चात डोरण्डा थाना अन्तर्गत काण्ड दर्ज है अनुसंधान के क्रम में कारवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन को विधिवत जप्त किया गया था। उक्त वाहन को अनैतिक रूप से मुक्त करने हेतु माननीय न्यायालय को दिग्भ्रमित करते हुए वाहन मुक्त करने का दबाव बनाने के क्रम में महिला पुलिस निरीक्षक, दीपिका प्रसाद, थाना प्रभारी, डोरण्डा के साथ माननीय उच्च न्यायालय के प्रांगण में अभद्रता करते हुए महिला पुलिस पदाधिकारी को जबरन घेरे रखना, वर्दी उतरवाने की धमकी देना, गिरफ्तार कर जेल भेज देने देने साथ ही पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों के लिये कठपुतली जैसे शब्दों का प्रयोग किये जाने का पुलिस एशोसिऐशन रॉची शाखा पुरजोर विरोध करता है तथा इसकी घोर निन्दा करता है। एक महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड राँची के परिसर में इस प्रकार का आचरण तथा बर्ताव के कारण पूरा पुलिस समाज हतप्रभ है तथा पुलिस समाज में रोष व्याप्त है।

पुलिस एशोसियेशन राँची शाखा द्वारा उक्त घटना के संबंध में आकस्मिक बैठक आहुत की गयी तथा आहुत बैठक में सर्वसम्मति से घटना के विरोध स्वरूप 03 तीन दिनों तक काला बिल्ला लगाकर कर्तव्य निर्वहन करने का निर्णय लिया गया है साथ ही यदि इस प्रकार की घटना की पुनरावृति होती है तो एशोसियेशन के द्वारा चरणबद्ध आन्दोलन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस एशोसियेशन, केन्द्रीय कार्यालय, झारखण्ड राँची से अनुरोध किया गया है कि घटना के विरोध में लिये गये निर्णय के समर्थन में सम्पूर्ण राज्य में विरोध स्वरूप 03 दिनों तक काला बिल्ला लगाकर कर्तव्य का निर्वहन हेतु अपने स्तर से दिशा-निर्देश जारी की जाय।

अनुरोध है कि अपने-अपने सम्मानित अखबार एवं चैनल के राज्य एडिशन में उक्त से संबंधित समाचार प्रकाशित एवं प्रसारण करने की कृपा की जाय।

02/26 (परि.प्र. आनन्द राज खलखो) अध्यक्ष पुलिस एशो. शाखा राँची

RELATED ARTICLES

Most Popular