Google search engine
HomeBlogकुणाल अजमानी अध्यक्ष एवं मुनचुन राय महामंत्री बने

कुणाल अजमानी अध्यक्ष एवं मुनचुन राय महामंत्री बने

कुणाल अजमानी अध्यक्ष एवं मुनचुन राय महामंत्री बने

21वें वर्ष में प्रवेश करेगा श्री महावीर मंडल रांची महानगर, नई कार्यकारिणी की घोषणा

रामनवमी की भव्य शोभायात्रा की तैयारी शुरू

रांची।
श्री महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा आयोजित की जाने वाली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी विशेष पहचान रखती है। हर वर्ष इस शोभायात्रा का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है और देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार इसमें भाग लेने रांची पहुंचते हैं। वर्ष 2026–27 में श्री महावीर मंडल रांची महानगर अपना 21वां वर्ष मनाने जा रहा है। इस अवसर पर रामनवमी महोत्सव को और अधिक भव्य एवं विशाल रूप में आयोजित किया जाएगा तथा अष्टमी की रात्रि में विभिन्न अखाड़ों एवं कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इसी को ध्यान में रखते हुए श्री महावीर मंडल रांची महानगर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक का आयोजन चर्च रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में किया गया। यह बैठक संगठन महामंत्री रविंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसके बाद सर्वसम्मति से कुणाल अजमानी को अध्यक्ष तथा मुनचुन राय को महामंत्री चुना गया। साथ ही नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
मुख्य संरक्षक:
भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची के विधायक सी.पी. सिंह, विष्णु अग्रवाल, रंजन सिंह, अजीत सहाय।
मुख्य सलाहकार:
श्री श्री महामंडलेश्वर महंत सूर्य नारायण त्यागी जी।
संरक्षक:
शेखर शरण, प्रेम वर्मा, अमरिंदर सिन्हा पप्पू, रमेश बाली, शिव गुप्ता, अशोक चौधरी।
संयोजक:
डॉ. दिलीप सोनी।
सहसंयोजक:
श्यामानंद पांडे।
उपाध्यक्ष:
पवन गुप्ता, धीरज तनेजा, प्रकाश ढालिया, मनीष सराफ, रोहित अग्रवाल, बजरंग वर्मा, राजीव चटर्जी, राजेश्वर राजन, अमित सिंह, प्रवीण लोहिया, ललित चौधरी, अमरनाथ सरकार, राजेश साहू।
उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी:
रोहित शारदा।
प्रवक्ता:
बादल सिंह।
प्रचार-प्रसार:
सुमित कक्कड़।
कोषाध्यक्ष:
नवजोत अलंग।
सह-कोषाध्यक्ष:
राकेश गिरिधर, महेश सोनी, अनिल केशरी।
संगठन सचिव:
रविंद्र कुमार वर्मा।
सचिव:
रवि प्रकाश टुन्ना, रोहित पांडे, राहुल कुमार चंकी, सतीश सिन्हा, अमित गुप्ता, अमित चौधरी, विकास सिंह, कुणाल आनंद।
सह-सचिव:
सौरभ खन्ना, नवीन झा, अमन सिंह, समीर सिंह।
मीडिया प्रभारी:
पिंटू दुबे, नीतीश मिश्रा, संजय सुमन।
मंच व्यवस्था:
यश चंद्रा साहू, शैल चंद्रा साहू।
श्री संकट मोचन मंदिर जीर्णोद्धार समिति:
मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल।
कार्यालय प्रभारी:
राम रामू सोनी, अमित वर्मा।
स्वागत समिति:
विवेक गुप्ता, मुकेश काबरा, अंकुर गाड़ोदिया, दिवेश अजमानी, उमेश साहू, दीपक मारु, राकेश जैन, शशांक राज, राजीव रंजन, रोहित अग्रवाल, सुनील साहू, सिद्धार्थ सचदेवा, राज श्रीवास्तव, निखिल पोद्दार, प्रेमचंद श्रीवास्तव, निश्चय गुप्ता, अनिल जलन।
आयोजन समिति:
भोला केशरी, आशुतोष सिंह, अटल पांडे, मोनू शुक्ला, मनीष गुप्ता, सुजल शर्मा, जीत प्रकाश, मोहित राज, रिंकू कुमार, विक्रांत राणा, रमेश गुप्ता, कृष्ण मिश्रा, शांतनु भास्कर, कुणाल गुड्डू, शेखर दुबे, पवन पोद्दार, रोहित पोद्दार, बलराम जायसवाल, डॉ. प्रेम सोनी, सुशील दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई।
यह जानकारी श्री महावीर मंडल रांची महानगर के प्रवक्ता बादल सिंह एवं रोहित शारदा ने दी।

रोहित शारदा
बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री महावीर मंडल रांची महानगर
मो. 9334347352

RELATED ARTICLES

Most Popular