Google search engine
HomeBlogनया सराय मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी (पूरा देखे )

नया सराय मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी (पूरा देखे )

दिनांक-28.02.2026 की रात्रि थाना प्रभारी विधानसभा थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नयासराय में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ ग्राम नयासराय पहुँचे तो कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगो द्वारा जाकिर अंसारी पिता स्व० शेख महमुद्धीन ग्राम नयासराय थाना विधानसभा जिला रॉची एवं उनके पुत्र के साथ मारपीट किया जा रहा था। जिसमें वादी के पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये है, जिसका ईलाज Aston Hospital दलादली में चल रहा है। तत्पश्चात पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर उक्त घटना में शामिल 12 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं जख्मी अभियुक्त अरूण खलखो, अजय तिर्की पता नयासराय कुटे Hospital में ईलाजरत है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों को विधिवत बरामद किया गया है, जिसके उपरांत वादी जाकिर अंसारी उम्र लगभग 57 वर्ष, पिता स्व० शेख महमुद्दीन निवासी ग्राम नयासराय थाना विधानसभा जिला रांची के टंकित आवेदन के आधार पर 30 नामजद एवं 10-15 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध विधानसभा थाना कांड सं0-21/26, दिनांक-01.03.2026, धारा-191 (2)/191(3)/191/190/126(2)/115(2)/118(1)/117(2) / 111 (2) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

/118(2)/109(1)/61(2)

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पताः-

(1) छोटू खालखो, उम्र 30 वर्ष

(2) कुलदीप खलखो, उम्र 25 वर्ष, दोनों पिता चारो खालखो

(3) बबलू कुजूर, उम्र 30 वर्ष, पिता राजेश कुजूर

(4) शुभम प्रजापती उर्फ मित्तल प्रजापती, उम्र 30 वर्ष, पिता प्रसाद प्रजापती, चारो पता लालगुटवा

(5) कमलेश महली, उम्र 29 वर्ष, पिता शिवनाथ महली

(6) चंदन टोप्पो, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० नवीन टोप्पो

(7) राज किशोर उराँव, उम्र 23 वर्ष, पिता कुशुन उराँव, तीनों पता करम टोली, गुटवा, सभी थाना नगड़ी (दलादली ओ०पी०)

(8) प्रदीप लोहार, उम्र 24 वर्ष, पिता राम प्रसाद लोहार, पता रातु बड़का टोली

(9) सुमित कुमार सिंह, उम्र 26 वर्ष, पिता सुनिल सिंह, पता काठीटांड

(10) मुकेश कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता राम प्रवेश राय

(11) रवि कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० बबन सिंह, दोनों पता केशव नगर काठीटांड़, सभी थाना रातु

(12) दिलजन मुण्डा, उम्र 32 वर्ष, पिता स्व० राम दयाल मुण्डा, पता पुन्दाग, पाहन टोली, थाना पुन्दाग ओ०पी०, सभी थाना राँची।

बरामद एवं जप्त सामानों की विवरणः-

  1. एक फोल्डेबल राईफल 3.15 बोर
  2. एक देशी पिस्टल,
  3. 05 जिन्दा कारतूस 7mm का,
  4. एक खाली मैगजीन,
  5. 02 SCORPIO वाहन
  6. एक Fortuner वाहन
  7. एक बुलैट मोटरसाईकिल
  8. 12 मोबाईल

छापामारी टीम से शामिल पुलिस पदाधिकारीः-

  1. श्री पी०के० मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया राँची
  2. श्री राम नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, रातु, राँची
  3. पु०अ०नि० गणेश यादव, थाना प्रभारी विधानसभा थाना, राँची

4.. पु०अ०नि० प्रवीण कुमारी, नगडी थाना प्रभारी, राँची

  1. पु०अ०नि० अभिषेख राय थाना प्रभारी खेलगांव थाना, राँची
  2. पु०अ०नि० सत्य प्रकाश उपाध्याय, दलादली ओ०पी प्रभारी राँची
  3. पु०अ०नि० आनन्द पंडित, विधानसभा थाना रॉची।
  4. पु०अ०नि० दिनेश कुमार, विधानसभा थाना राँची।
  5. स०अ०नि० मो० फिरोज, विधानसभा थाना रॉची। 10. चालक आरक्षी / अमरेन्द्र कुमार एवं विधानसभा सशस्त्र बल,
RELATED ARTICLES

Most Popular