Google search engine
Homeranchiअरगोड़ा ब्राउन शुगर बेचने वाले पकड़े गए ignis कार भी जब्त (पूरा...

अरगोड़ा ब्राउन शुगर बेचने वाले पकड़े गए ignis कार भी जब्त (पूरा देखे)

दिनांक: 10/03/202 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस अधीक्षक नगर रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली श्री प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। यह छापामारी अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने शांति नगर मैदान थाना अरगोड़ा, जिला रांची में छापामारी की कार्रवाई की।

छापामारी के दौरान, दो अभियुक्तों को रंगे हाथों ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता निम्नलिखित है:

  1. विशाल कुमार (उम्र करीब 28 वर्ष)
    पिता: बलिराम साहू
    पता: अरगोड़ा बस्ती, नियर टिंबर, थाना अरगोड़ा, जिला रांची
  2. संदीप तिग्गा (उम्र करीब 22 वर्ष)
    पिता: स्वर्गीय नंदू तिग्गा
    पता: अरगोड़ा पीपर टोली, थाना अरगोड़ा, जिला रांची

बरामदगी:

  1. कुल 37 पुड़िया ब्राउन शुगर (कागज सहित वजन: 4.30 ग्राम)
  2. कुल 20 पुड़िया ब्राउन स्टोन (कागज सहित वजन: 2.14 ग्राम)
  3. दो स्मार्टफोन
  4. एक सफेद रंग की इग्निस कार (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH01EY0958)
  5. 5338/- रुपये नकद

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अरगोड़ा थाना कांड संख्या – 61/26, दिनांक – 11/03/2026, धारा 21(b)/22(b)/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों विशाल कुमार और संदीप तिग्गा को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु अग्रेषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular