दिनांक-25/02/2026 को गूप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुन्दाग ओ०पी० क्षेत्र के भागलपूर लवातू टोला निवासी कृष्ण कुमार महतो के द्वारा अपने घर पर ब्राउन सुगर की खरीद बिकी की जा रही है, उक्त प्राप्त सूचना को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची को दिया गया। जिसके पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रॉची के निर्देशानुसार प्राप्त सूचना का सत्यापन एंव आवश्यक कारवाई हेतू पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा भागलपुर लवातू टोला निवासी कृष्ण कुमार महतो के घर पर छापामारी किया गया। जहाँ से कृष्ण कुमार महतो को (कुल-253 पुड़िया) कुलः-27.24 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा गया है। जिसके पश्चात संध्या गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० बुलेट गोराई (पुन्दाग ओ०पी०) के द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर जगरनाथपूर (पुन्दाग ओ०पी०) थाना कांड सं0-38/2026, दि0-25/02/2026, धाराः-21 (b)/22 (b) N.D.P.S Act. के अर्न्तगत कांड दर्ज किया गया है। कांड की गम्भीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानूसार एक टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा जप्त मादक पदार्थ का स्पलाईन चेन का पता लगाकर विधि सम्मत कारवाई की जा रही है। इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण कुमार महतो को माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामद समानः-
(1) मोटोरोला कम्पनी का हल्का नीला रंग का स्मार्टफोनः-01 पीस ।
(2) कागज के पुडिया में रखा हुआ ब्राउन सुगरः-253 पुडिया, वजन-27.24 ग्राम ।
(3) नगदः-4600 रूपया ।
(4) सफेद रंग का इलेक्ट्रॉनिक डिजीटल Weighing मशीनः-01 पीस ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
(1) कृष्ण कुमार महतो, उम्र-41 बर्ष, पिता सुरेश महतो. पता-ग्राम भागलपूर लवातू, न्यू पुन्दाग, थाना-पुन्दाग ओ०पी० जिला-रॉचीं ।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी का नामः-
- पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया श्री प्रमोद कुमार मिश्रा।
- पु०अ०नि० सह पुन्दाग ओ०पी० प्रभारी संजीव कुमार,
- पु०अ०नि०, बुलेट गोराई, पुन्दाग ओ०पी० ।
- पु०अ०नि० निर्मल कु० महतो, पुन्दाग ओ०पी० ।
- पुन्दाग ओ०पी० रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल।



