दिनांक-04.10.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के आवास के पास से मोवाइल से बातचीत करते हुए जा रही लडकी का मोबाइल झप्पटा मार कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक भाग गये थे। इस संदर्भ में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर लालपुर थाना कांड सं0-232/2024, दिनांक-04.10.2024, धारा-303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया। तदोपरांत अनुसंधान टीम का गठन किया गया तथा त्वरीत अनुसंधान करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पंजियन सं० जे०एच० 01 सी0जी0 2362, हिरो होण्डा ग्लैमर को चिन्हित कर घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा छीने गये मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।
गिर फ्तार अभियुक्त का नाम / पता एवं अपराधिक इतिहास
- मो० सैफ, उम्र 19 वर्ष, पे० मो० हसन, पता-निजाम नगर, थाना हिन्दपिढी, जिला रॉची।
- मो० कैफ अली, उम्र 22 वर्ष, पे० मो० कलाम, पता-निजाम नगर, थाना हिन्दपिढी, जिला रॉची, इनका पूर्व का भी अपराधिक इतिहास रहा है।
बरामद समान
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (सं० जे०एच० 01 सी०जी० 2362, हिरो होण्डा
ग्लैमर )
- छीने गये मोबाइल (मोटोरोला-जी०)
छापामारी दल में शामिल
- पु०नि० रूपेश कु० सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लालपुर, रॉची।
- पु०अ०नि० सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रभारी मोरहाबादी टी०ओ०पी०
- पु०अ०नि० पंकज कु० शर्मा, लालपुर थाना, रॉची
- स०अ०नि० सुनिल मुर्मू, लालपुर थाना, रॉची।
- स०अ०नि० डी०एस० मुर्मू, लालपुर थाना, रॉची।